भारत में निगमित एक कंपनी या एलएलपी (सीमित देयता भागीदारी) दिशानिर्देशों के तहत सैटेलाइट टीवी चैनल/टेलीपोर्ट के लिए अनुमति मांग सकती है।
पात्रता मापदंड
- भारत में चैनल स्थापित करने की इच्छुक कंपनी/एलएलपी को भारत में निगमित किया जाना चाहिए।
- कंपनी/एलएलपी के पास पहले गैर-समाचार चैनल के लिए न्यूनतम नेटवर्थ 5.00 करोड़ रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त गैर-समाचार चैनल के लिए 2.5 करोड़ रुपये होनी चाहिए।
- समाचार चैनल के लिए, न्यूनतम नेटवर्थ पहले चैनल के लिए 20.00 करोड़ रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त समाचार चैनल के लिए 5.00 करोड़ रुपये होनी चाहिए।
PDF Document Language
Accessible PDF (Language)