भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे

भारतीय फिल्म संस्थान की स्थापना भारत सरकार द्वारा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत 1960 में की गई थी। 1971 में टेलीविजन विंग को जोड़ने के बाद, संस्थान का नाम बदलकर भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) कर दिया गया। संस्थान को अक्टूबर, 1974 में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया था। एफटीआईआई सोसायटी में फिल्म, टेलीविजन, संचार, संस्कृति से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियाँ, संस्थान के पूर्व छात्र और पदेन सरकारी सदस्य शामिल हैं। संस्थान का संचालन चेयरमैन की अध्यक्षता वाली शासी परिषद द्वारा किया जाता है। संस्थान की शैक्षणिक नीतियाँ अकादमिक परिषद द्वारा तैयार की जाती हैं। वित्त से जुड़े मामलों को स्थायी वित्त समिति द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

संस्थान में दो विंग हैं: फिल्म और टेलीविजन, जो फिल्म और टेलीविजन दोनों में पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। निर्देशन और पटकथा लेखन, छायांकन, साउंड रिकॉर्डिंग और साउंड डिजाइन, संपादन और कला निर्देशन और प्रोडक्शन डिजाइन में तीन वर्षीय पाठ्यक्रम स्नातकोत्तर डिप्लोमा मिलता है। संस्थान स्क्रीन एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग (फिल्म, टीवी और वेब सीरीज) में दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है। टेलीविजन पाठ्यक्रमों में टीवी निर्देशन, इलेक्ट्रॉनिक छायांकन, वीडियो संपादन, साउंड रिकॉर्डिंग और टीवी इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता के साथ एक वर्षीय स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शामिल है।

एफटीआईआई, पुणे ने मई, 2017 से राज्य सरकारों/विश्वविद्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से स्किलिंग इंडिया इन फिल्म एंड टेलीविजन (एसकेआईएफटी) के माध्यम से देश भर में सस्ती और सुलभ गुणवत्ता वाली सिनेमा साक्षरता प्रदान करने के लिए अल्पकालिक

वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है:

https://www.ftii.ac.in/

सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान

भारत सरकार द्वारा 1995 में सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई), कोलकाता की स्थापना सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त शैक्षणिक संस्थान के रूप में की गई थी और इसे पश्चिम बंगाल सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1961 के तहत पंजीकृत किया गया था। कोलकाता में स्थित और महान फिल्म उस्ताद सत्यजीत रे के नाम पर स्थापित एसआरएफटीआई संस्थान फिल्म निर्माण और टेलीविजन प्रोडक्शन की कला और तकनीक में उच्च और पेशेवर शिक्षा और तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करता है। संस्थान फिल्मों में 6 (छह) विशेषज्ञताओं यथा - (1) निर्देशन और पटकथा लेखन, (2) चलचित्र, (3) संपादन, (4) साउंड रिकॉर्डिंग और डिजाइन, (5) फिल्म और टेलीविजन के लिए निर्माण और (6) एनीमेशन सिनेमा में 3 वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करता है और इलेक्ट्रॉनिक तथा डिजिटल मीडिया (ईडीएम) में 6 (छह) विशेषज्ञताओं यथा (1) इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्रबंधन, (2) इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के लिए चलचित्र, (3) इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के लिए लेखन, (4) इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के लिए निर्देशन और निर्माण, (5) इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के लिए संपादन और (6) इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के लिए साउंड में 2 वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम प्रदान करता है।

नियमित कक्षाओं के अलावा, संस्थान के छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों द्वारा आयोजित विभिन्न अतिथि व्याख्याताओं, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों आदि द्वारा मास्टर क्लासेस से भी समृद्ध अनुभव प्रदान किया जाता है। एसआरएफटीआई ने सृजनात्मक व्यक्तियों के लिए पेशेवर अभ्यास की दुनिया में जाने के लिए प्रैक्सिस के शास्त्रीय और समकालीन सिद्धांतों को स्पष्ट और प्रसारित करने में सफलता प्राप्त की है: चाहे वह मुख्यधारा, समानांतर, आर्ट-हाउस, प्रयोगात्मक या नॉन-फिक्शन नैरेटिव हों। संस्थान ने फिल्म निर्माण की कला और शिल्प के एक नए प्रतिमान की दिशा में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है:

https://srfti.ac.in/

सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान-पूर्वोत्तर क्षेत्र

देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास और फिल्म एवं टेलीविजन के क्षेत्र में पूर्वोत्तर के युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की पहल के एक भाग के रूप में, मंत्रालय अरुणाचल प्रदेश में पूर्वोत्तर क्षेत्र में फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की स्थापना कर रहा है, जो भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे और सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई), कोलकाता की तर्ज पर होगा।

एफटीआई, अरुणाचल प्रदेश की आधारशिला दिनांक 09.02.2019 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई थी। इटानगर में एक अस्थायी परिसर शुरू किया गया है जहाँ पूर्वोत्तर क्षेत्र के छात्रों को फाउन्डेशन पाठ्यक्रम प्रदान किए जा रहे हैं। 'अ शार्ट ट्रिप ऑफ सिनेमा', सिनेमा के सौंदर्यीकरण पर दस सप्ताह की अवधि का लघु पाठ्यक्रम, एक अस्थायी परिसर में आयोजित किया जाता है। इस पाठ्यक्रम को फिल्म निर्देशन और पटकथा, छायांकन, संपादन, साउंड रिकॉर्डिंग और डिजाइन, और फिल्म के लिए निर्माण जैसे बुनियादी साउंड ज्ञान के साथ बनाया गया है। मार्च, 2017 से इसके शुरू होने के बाद विभिन्न विशेषज्ञताओं और विषयों से छह अल्पकालिक पाठ्यक्रम आयोजित किए गए।

पाठ्यक्रम का उद्देश्य:

  1. भारत में सिनेमा एक बहुत ही विशाल क्षेत्र है जो अपने विभिन्न पहलुओं में निश्चित कैरियर विकल्प प्रदान करता है और पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद भी इसमें आगे बढ़ा जा सकता है।
  2. फिल्म निर्माण के लिए आवश्यक ‘मूलभूत उपकरण’ और ‘संवेदनशीलता’ के लिए प्रदान किया गया ज्ञान।
  3. कार्यक्रम पूरा करने के बाद छात्र फिल्म निर्माण को पेशे के रूप में अपनाने के लिए अपना मार्ग निर्धारित कर सकेंगे और तदनुसार स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम का चयन कर सकेंगे, जो उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में और अधिक सशक्त बनाएगा।

संस्थान में 21 बिल्डिंग ब्लॉक हैं, जिनमें से 11 आवासीय बिल्डिंग ब्लॉक और 10 शैक्षणिक भवन हैं। सीपीडब्ल्यूडी द्वारा सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली और पानी की आपूर्ति सहित संरचनात्मक कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अप्रैल, 2022 में नॉर्थ ईस्ट फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में ओपन एयर थिएटर के डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया।

वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है:

https://srfti.ac.in/